CG: अपनी टाई से बनाया फांसी का फंदा… हॉस्टल की खिड़की से लटकी मिली 9वीं के छात्र की लाश, सुबह तक दोस्तों के साथ था

              14 साल के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। - Dainik Bhaskar

              14 साल के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

              कांकेर: जिले में 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शहर से सटे गोविंदपुर स्थित विशिष्ट बालक छात्रावास में रहकर छात्र पढ़ाई करता था। सोमवारर सुबह उसकी लाश हॉस्टल की खिड़की से लटकी मिली है। छात्र ने अपनी ही टाई से फांसी की फंदा बनाया था।

              फिलहाल पुलिस वहां मौजूद बच्चों और प्रबंधन से बातचीत कर रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 14 साल का ललित आमाबेड़ा क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित हुर्रा पिंजोड़ी गांव का रहने वाला था। 2 दिन पहले ही ललित हॉस्टल में वापस लौटा था।

              तबीयत खराब होने पर 15 दिन पहले अपने गांव गया था। वापस लौटने के बाद सोमवार सुबह 9 बजे तक ललित अपने साथियों के साथ ही था। उसके बाद वो अचानक वहां से चला गया।

              छात्र ने अपनी टाई से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

              छात्र ने अपनी टाई से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

              शव खिड़की से लटकता हुआ मिला

              10 बजे जब उसका एक दोस्त स्कूल जाने के लिए उसे ढूंढने गया, तो छात्र कहीं नहीं मिला। हर जगह तलाश करने के बाद उसका शव अध्यापक रूम की खिड़की से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। छात्र ने अपनी टाई से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

              पुलिस ने हॉस्टल के अन्य छात्रों और वॉर्डन लुकेश्वर साहू से पूछताछ की है।

              पुलिस ने हॉस्टल के अन्य छात्रों और वॉर्डन लुकेश्वर साहू से पूछताछ की है।

              मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

              बच्चे ने तुरंत इस बात की जानकारी हॉस्टल स्टाफ को दी। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हॉस्टल के अन्य छात्रों और वॉर्डन लुकेश्वर साहू से पूछताछ की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

              थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि जांच के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा।

              थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि जांच के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा।

              छात्र के सामान की ली गई तलाशी

              छात्रावास अधीक्षक लुकेश्वर साहू ने बताया कि जिस दौरान घटना हुई, वो नहाने गए हुए थे। जैसे ही छात्रों ने उन्हें आवाज दी, वो तुंरत मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी।

              शव को फिलहाल जिला अस्पताल में रखा गया है और परिजनों को सूचना दी गई है। 14 साल के छात्र ने आत्महत्या क्यों की, ये बात किसी की समझ में नहीं आ रही। पुलिस ने छात्र के सामान की भी तलाशी ली है। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि जांच के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा।

              छात्रावास में मौजूद थे 50 छात्र

              घटना के दौरान हॉस्टल में 50 छात्र थे और स्टाफ भी मौजूद था, ऐसे में छात्र ने छात्रावास के अंदर ही कैसे फांसी लगा ली और उसे ऐसा करते किसी ने देखा भी नहीं, ये बड़ा सवाल है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories