CG: मल्लखंभ खिलाड़ियों का सम्मान… मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों को इंडियाज गॉट टैलेंट जीतने की दी बधाई

        रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मल्लखंभ खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को इंडियाज गॉट टैलेंट जीतने की बधाई दी। CM ने कहा कि आपका शो हमने भी टीवी पर देखा है। आपने छत्तीसगढ़ का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।

        मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि हम चाहते हैं कि आप अबूझमाड़, नारायणपुर का नाम देश में ही नहीं पूरे विश्व में रोशन करें। हम आपके साथ हैं। छत्तीसगढ़ का हर मंत्री, हर अधिकारी, हर नागरिक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर खड़ा है।

        सीएम ने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि अबूझमाड़ या नारायणपुर के बच्चे मुंबई जैसे बड़े शहर में छत्तीसगढ़ का झंडा गाड़कर आएंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं आपकी अबूझमाड़ मल्लखंभ अकादमी आकर देखना चाहता हूं।



                Hot this week

                रायपुर : रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से की भेंट

                72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ...

                रायपुर : ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर

                आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मानरायपुर (BCC...

                Related Articles

                Popular Categories