CG: छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने भाजपा नेता का किया मर्डर.. साली की शादी की तैयारी में गए थे पैतृक गांव, चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला

              बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी है। कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर नीलकंठ कक्केम को माओवादियों ने मार डाला है। बताया जा रहा है कि, नीलकंठ अपनी साली की शादी की तैयारी करने गांव गए हुए थे। वहां अचानक पहुंचे माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

              कुल्हाड़ी और चाकू से वारकर की हत्या।

              कुल्हाड़ी और चाकू से वारकर की हत्या।

              जानकारी के मुताबिक, नीलकंठ कक्केम जिले के धुर नक्सल प्रभावित गांव पेंकरम गए थे। यहां वे अपनी साली की शादी की तैयारियां करवा रहे थे। इसी बीच रविवार की दोपहर करीब 5 से 7 की संख्या में माओवादी इनके घर पहुंच गए।

              बीजेपी नेता नीलकंठ कक्केम की पुरानी तस्वीर।

              बीजेपी नेता नीलकंठ कक्केम की पुरानी तस्वीर।

              फिर परिवार वालों के सामने ही नीलकंठ की बेदम पिटाई की। जिसके बाद कुल्हाड़ी और चाकू से वारकर मार डाला। फिर सारे नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। हालांकि, इस संबंध में अब तक अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

              परिवार वालों के सामने ही मारा।

              परिवार वालों के सामने ही मारा।

              30 सालों से थे राजनीति में सक्रिय

              नीलकंठ कक्केम पिछले 30 सालों से राजनीति में सक्रिय थे। वे BJP के कद्दावर नेता थे। साथ ही करीब 15 सालों से उसूर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे पूर्व जनपद पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। उस इलाके की पार्टी की बागडोर इन्हीं के हाथों में थी। इनकी हत्या से पार्टी को भी बड़ा नुकसान हुआ है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories