CG : शादीशुदा युवक ने नाबालिग से किया रेप, 14 साल की बच्ची को दिनभर घुमाया, शाम को ले गया खेत; दूसरे दिन छोड़ा घर

            आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

            कोंडागांव: जिले में 26 साल के एक शादीशुदा युवक ने 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया है। युवक उसे बाइक पर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। दिनभर यहां-वहां घुमाया। फिर रात में खेत में ले जाकर रेप किया। अगले दिन घर छोड़ दिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

            दरअसल, सोनपुर गांव निवासी अघन सिंह मरकाम की बच्ची के माता-पिता से जान पहचान थी। 14 अप्रैल की सुबह नाबालिग को अपने साथ बाइक पर घुमाने के बहाने घर से लेकर गया। फिर अगले दिन सुबह विश्रामपुरी में लाकर छोड़ दिया। जब नाबालिग के परिजनों ने पूछा की रात भर कहां थे, तब बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी।

            गिरफ्तार आरोपी।

            गिरफ्तार आरोपी।

            परिजनों को दी जानकारी, फिर कराई FIR

            बच्ची ने माता-पिता को बताया कि, अघन सिंह ने रात में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सुबह विश्रामपुरी में लाकर छोड़ा। जिसके बाद बच्ची के परिजन 15 अप्रैल को विश्रामपुरी थाना पहुंचे। मामले के संबंध में FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाया। फिर मामले की जांच शुरू की।

            अरोपी को भेजा गया जेल

            वहीं, पुलिस ने 16 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है। लेकिन बच्ची और उसके परिजनों को जानता है। SDOP भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। आज प्रेस रिलीज जारी कर मामले का खुलासा किया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): विजयादशमी के पावन अवसर पर...

                          ​रायपुर : धमतरी में जल संरक्षण और आजीविका की नई क्रांति

                          1.72 करोड़ रुपये से बन रहीं 34 सामुदायिक डबरियांवीबी-जी...

                          Related Articles

                          Popular Categories