CG : रायपुर एयरपोर्ट पार्किंग में मंत्री की धौस दिखाकर मारपीट, कार सवार लड़कों ने बूम उखाड़कर पार्किंग स्टॉफ को बेदम पीटा, कैशियर घायल

        RAIPUR: राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट में पार्किंग स्टॉफ के साथ जमकर मारपीट हुई है। कुछ युवकों ने पार्किंग का पैसा देने से बचने के लिए मंत्री की धौस दिखाई। फिर पार्किंग के एग्जिट गेट में लगे बूम को उखाड़ कर स्टाफ की बेदम पिटाई कर दी। इस वारदात में पार्किंग में मौजूद कैशियर बुरी तरह घायल हो गया।

        इस पूरी घटना का अब CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी मारपीट करते साफ नजर आ रहे है। इस मामले में माना पुलिस ने पार्किंग कैशियर की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में 4 दिनों बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही कर पाई है।

        क्या था पूरा मसला, जानिए

        ये पूरा मामला माना थाना इलाके का है। 26 मार्च की रात स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट में भिलाई नंबर की 2 कार में सवार करीब 7-8 युवक पहुंचे। रात 9 बजे के करीब वो एग्जिट गेट से निकल रहे थे तो पार्किंग स्टाफ ने उनसे पैसे मांगे। तो युवकों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया।

        पार्किंग कैशियर श्याम तिवारी की शिकायत पर माना थाना पुलिस ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

        पार्किंग कैशियर श्याम तिवारी की शिकायत पर माना थाना पुलिस ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

        मंत्री की दिखाई धौस

        जानकारी के मुताबिक, लड़कों की कारों का एंट्री और एग्जिट के बीच का टाइमिंग छूट स्कीम से ज्यादा हो चुका था। जिस वजह से स्टाफ उनसे रुपये की मांग रहा था। इससे वे भड़क गए। फिर गुस्से में किसी मंत्री की धौस दिखाने लगे। वे सभी कार से उतर गए और गाली गलौज करने लगे।

        वे सभी कार से उतर गए और गाली गलौज करने लगे।

        वे सभी कार से उतर गए और गाली गलौज करने लगे।

        बूम उखाड़ा, डिस्प्ले भी तोड़ दिया

        तभी आरोपियों ने पार्किंग कैशियर श्याम तिवारी से मारपीट करनी शुरू कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बूम उखाड़ कर पार्किंग वालों की तरफ बढ़ते नजर आ रहा है। इसके अलावा अन्य युवक लात-घुसो से मारपीट कर रहे है। उन्होंने डिस्प्ले और स्कैनर भी तोड़ दिया। इस घटना में पार्किंग स्टाफ को चोंटे आई है।

        घटना में पार्किंग स्टाफ को चोंटे आई है। पैरो में 4 दिन बाद तक चोट के निशान।

        घटना में पार्किंग स्टाफ को चोंटे आई है। पैरो में 4 दिन बाद तक चोट के निशान।

        FIR दर्ज, 4 दिन से फरार युवक

        इस मामले में पार्किंग कैशियर श्याम तिवारी की शिकायत पर माना थाना पुलिस ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इस घटना को चार दिन बीतने को है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।



                Hot this week

                रायपुर : रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं नवाचारी विचार : राज्यपाल डेका

                कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories