CG: बीच सड़क पर महिला की हत्या… नशे में धुत होकर दे रही थी गाली, गुस्से में दूसरी महिला ने कर दिया कत्ल; थाने में किया सरेंडर

        बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले में एक महिला ने दूसरी महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोनों महिलाओं के बीच आपसी रंजिश थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के बलंगी पुलिस चौकी अंतर्गत नवाटोला का है।

        जानकारी के मुताबिक, नवाटोला की रहने वाली महिला फूलकुंवर पंडो (35 वर्ष) शुक्रवार को अपने खेत में रोपा लगाने के लिए धान का बीड़ा लेने गई थी। दोपहर में वापस घर लौट रही थी। रास्ते में उसे गांव की महिला हिरमनिया पंडो (42 वर्ष) मिली, जो शराब के नशे में धुत थी। दोनों के बीच आपसी रंजिश थी, जिसकी वजह से हिरमनिया ने फूलकुंवर के साथ गालीगलौज करनी शुरू की। इससे फूलकुंवर को गुस्सा आ गया और उसने हिरमनिया पर गंड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

        वारदात के बाद आरोपी फूलकुंवर पंडो खुद बलंगी चौकी पहुंच गई और हत्या की बात स्वीकार करते हुए सरेंडर कर दिया।

        वारदात के बाद आरोपी फूलकुंवर पंडो खुद बलंगी चौकी पहुंच गई और हत्या की बात स्वीकार करते हुए सरेंडर कर दिया।

        घटना के बाद गांववाले और परिजन मौके पर पहुंचे और घटना में गंभीर रूप से घायल हिरमनिया को रघुनाथनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शव के हाथ, चेहरे और पीठ पर गंड़ासे के गंभीर वार मिले हैं।

        बलरामपुर के नवाटोला में एक महिला ने दूसरी महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

        बलरामपुर के नवाटोला में एक महिला ने दूसरी महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

        आरोपी ने चौकी पहुंचकर किया सरेंडर

        इधर वारदात के बाद आरोपी खुद बलंगी चौकी पहुंच गई और हत्या की बात स्वीकार कर ली। ​​​​​​​पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर: ’सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

                ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक...

                रायपुर : 2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

                रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की...

                रायपुर : बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद

                किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई...

                Related Articles

                Popular Categories