CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या… भाई को फोन कर आरोपी बोला- मैं तुम्हारी भाभी के गले को दबा दिया हूं

            भाटापारा में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

            बलौदाबाजार: जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में रात को विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला भाटापारा शहर थाना क्षेत्र का मामला है।

            पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नेहरू वार्ड निवासी प्रभुलाल जायसवाल और उसकी पत्नी सरस्वती के बीच विवाद होते रहता था। सोमवार रात को भी विवाद हुआ। लड़ाई इतनी बढ़ी की पति तैश में आकर वारदात को अंजाम दे दिया। गला दबने के कारण पत्नी सरस्वती की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

            आरोपी के भाई ने बताई वारदात की कहानी

            प्रार्थी नरेश जायसवाल ने 28 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई प्रभुलाल जायसवाल काम करके वापस शाम 6 बजे घर आया, जिसके बाद सरस्वती जायसवाल से किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। हम लोग घर के अंदर थे।

            आरोपी बोला- मैं तुम्हारी भाभी के गले को दोनों हाथ से दबा दिया हूं।

            आरोपी बोला- मैं तुम्हारी भाभी के गले को दोनों हाथ से दबा दिया हूं।

            आरोपी बोला- मैं तुम्हारी भाभी के गले को दोनों हाथ से दबा दिया हूं

            नरेश जायसवाल ने बताया कि थोड़ी देर बाद प्रभुलाल ने मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारी भाभी सरस्वती और मेरे बीच हाथापाई हुई, जिससे मैं तुम्हारी भाभी के गले को दोनों हाथ से दबा दिया। वह जमीन पर गिरी पड़ी है। सांस नहीं चल रही है। जाकर देखा तो घर के बैठक रूम में भाभी सरस्वती मरी पड़ी थी।

            कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

            थाना प्रभारी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी प्रभुलाल जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। 48 वर्षीय प्रभुलाल जायसवाल को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories