CG: म्यूजिक टीचर ने किया रेप… शादी का झांसा देकर स्टूडेंट की मां का करता रहा यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

              रायगढ़: जिले में शादी का झांसा देकर महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी महिला की बेटी को म्यूजिक सिखाने के लिए आता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ अकेली रहती थी। शादी के कुछ साल बाद ही पति के साथ उसका अलगाव हो गया था। उसकी बेटी म्यूजिक सीखना चाहती थी, इसलिए उसने कबीर चौक के नवापारा में रहने वाले म्यूजिक टीचर प्रेमप्रकाश आदित्य से संपर्क किया।

              स्टूडेंट की मां को दिया शादी का झांसा

              प्रेमप्रकाश नलवा स्कूल में पहले म्यूजिक टीचर रह चुका था, वो महिला के घर उसकी बेटी को संगीत सिखाने के लिए आने लगा। इस दौरान महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया। वो महिला को शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी साल 2020 से ही महिला का यौन शोषण कर रहा था।

              बेटी के साथ अकेली रहती थी महिला, आरोपी गिरफ्तार

              जब महिला ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने इससे साफ इनकार कर दिया। तब जाकर पीड़िता ने चक्रधरनगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर प्रेमप्रकाश आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 376 के तहत कार्रवाई की गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रदेशभर में सख्त कार्रवाई

                              अवैध खनन में संलग्न वाहनों की जब्ती और अर्थदण्ड...

                              रायपुर : सेवा सेतु से आधे घंटे में मिला प्रमाण पत्र

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सरकारी दफ्तरों में प्रमाणपत्र बनवाने...

                              रायपुर : डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

                              गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में...

                              Related Articles

                              Popular Categories