CG: भतीजे ने की चाचा की हत्या… जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा, चाची को भी मारने दौड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

              बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले में जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। जमीन बेचने की बात पर आरोपी भतीजा अपने चाचा से नाराज चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि आरोपी की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत भनौरा के सतिसेमर का रहने वाला संतराम (45 वर्ष) अपने चाचा से आपसी रंजिश रखता था। परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत भी बीच-बीच में बिगड़ जाती थी। आर्थिक तंगी के चलते पिता ने जमीन बेचकर उसका इलाज कराया। इलाज से संतराम ठीक हो गया था। इधर कुछ दिनों पहले उसे पता चला कि उसकी जमीन को उसके चाचा पन्नालाल और बलरामपुर निवासी इंद्रदेव गुप्ता समेत अन्य लोगों ने खरीदी है और उस पर खेती कर रहे हैं। इसके बाद से वह इनसे रंजिश रखने लगा था। उसने इंद्रदेव के साथ एक बार मारपीट भी की थी। वहीं इस बात को लेकर वो अपने चाचा पन्नालाल से भी विवाद किया करता था।

              रविवार को पन्नालाल अपने घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान भतीजा संतराम आया। उसने अपने हाथ में कुल्हाड़ी छिपा रखी थी। चाचा के पास आकर उसने अचानक कुल्हाड़ी निकाली और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर चाची कलिया बाई घर से बाहर निकली, तो उसे भी आरोपी ने मारने के लिए दौड़ाया। चाची ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इधर कुल्हाड़ी के हमले से गंभीर रूप में घायल पन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई।

              परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लहूलुहान पन्नालाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए गए। पुलिस ने मृतक के भांजे छोटेलाल की रिपोर्ट पर आरोपी संतराम के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              KORBA : गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ

                              महापौर संजूदेवी राजपूत ने पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              Related Articles

                              Popular Categories