Sunday, February 22, 2026

              CG: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… सुसाइड नोट में लिखा- पति मुझसे प्यार नहीं करता, सास के साथ मिलकर परेशान करता है

              रायगढ़: जिले में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता ने घर के पीछे करीब 700 मीटर दूर खेत के मेड़ पर स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पति और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

              सहायक उपनिरीक्षक कुंदन गौर ने बताया कि पुसौर के ग्राम सरायपाली की रहने वाली सावित्री चौहान (27) की शादी 4 महीने पहले यानी जून में रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित सावित्री नगर में रहने वाले फाइनेंस कर्मचारी अजय चौहान के साथ हुई थी।

              ससुराल में नवविवाहिता की तबीयत बिगड़ने लगी, तो पति ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय पल्ला झाड़ते हुए उसे छोड़ दिया। करीब 15 दिन पहले बुखार और कमजोरी होने पर पति ने सावित्री को मायके ले जाकर छोड़ दिया। इसकी वजह से सावित्री गुमसुम सी रहने लगी थी।

              बुधवार शाम को वो घर से निकली थी। जब वो घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में उसकी लाश घर के पीछे खेत के मेड़ पर स्थित पेड़ पर फांसी से लटकती मिली। उसने अपनी चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पेड़ से लटकती हुई लाश को नीचे उतरवाते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

              पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मृतका सावित्री ने लिखा है कि पति उसे प्यार नहीं करता है, बल्कि सास के साथ मिलकर परेशान करता है। ससुराल में उसे छत तक भी जाने नहीं दिया जाता। यही वजह है कि वह जीना नहीं चाहती है। फिलहाल पुसौर पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन

                              प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

                              धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories