CG NEWS: महानदी पुल से गिरा बाइक सवार… चलती बाइक में आई मिर्गी, खाई में गिरने से हो गई मौत

            गरियाबंद: राजिम महानदी पुल पर हुए हादसे में राइस मिल में कार्यरतकर्मी की मौत हो गई। बाइक सवार शख्स पहले पुल से जा टकराया, फिर महनदी में जा गिरा। हादसा दोपहर एक से दो बजे के बीच हुआ है। देखने वालों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसा राजिम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुल पर हुआ है।

            पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुल के नीचे से शख्स को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की पहचान पारागांव निवासी संतोष गुप्ता उम्र 54 वर्ष के रूप में की गई है। शख्स के पास से बैग भी मिला है, जिसमें 1 लाख 90 हजार रुपए रखा हुआ था।

            पुलिस में दोनों तरफ गाड़ियों की लग गई कतार।

            पुलिस में दोनों तरफ गाड़ियों की लग गई कतार।

            गरियाबंद लौटते वक्त हादसे का शिकार

            बताया जा रहा है कि संतोष गुप्ता दातार राइस मिल में पिछले 42 साल से काम कर रहा था। कारोबार से जुड़े रकम को निकालने बैंक आया हुआ था। एक लाख 90 हजार निकाल कर गरियाबंद के लिए लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया।

            महानदी में गिरा शख्स ।

            महानदी में गिरा शख्स ।

            शख्स को मिर्गी का दौरा पड़ता था

            पूछताछ में पता चला की शख्स को मिर्गी का दौरा आ जाता था। मुंह से निकले झाग देखकर मिर्गी अटैक की आशंका जाहिर की जा रही है। एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या यह हादसा ही लग रहा है। राजिम पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories