CG NEWS: पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज… महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, कहा- टॉर्चर के कारण पेट में ही हो गई बच्चे की मौत

          गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में महिला ने अपने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसे दहेज के लिए 2 साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने कहा कि शारीरिक प्रताड़ना के चलते उसने अपने गर्भस्थ शिशु को भी खो दिया।

          जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना क्षेत्र के गिरवर की रहने वाली सपना राठौर की शादी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला निवासी लुकेश राठौर के साथ हुई थी। उसकी शादी 2021 में हुई थी, लेकिन सपना का आरोप है कि कुछ दिनों के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

          महिला ने शारीरिक-मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

          महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लुकेश राठौर, सास जैमंत्री बाई, ससुर रोहित राठौर और ननद माया राठौर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करते थे। उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

          टॉर्चर के चलते गर्भस्थ शिशु की मौत

          सपना ने बताया कि इसी बीच वो गर्भवती भी हुई, लेकिन टॉर्चर के चलते उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। उसने बताया कि उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने कहा कि महिला की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

                    छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

                    Related Articles

                    Popular Categories