CG News : छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षा में नकल, स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणित के पेपर में चीटिंग का आरोप, कलेक्टर से शिकायत; केंद्राध्यक्ष हटाए गए

        खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स ने नकल कराए जाने की शिकायत की है। खैरागढ़ के स्वामी आत्मानंद आदर्श कन्या विद्यालय में टीचरों पर अपने चहेते छात्रों को नकल करवाने का आरोप लगा है।

        9 मार्च शनिवार को गणित का एग्जाम था। एग्जाम देने के बाद 20-25 बच्चे कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई, जिसके बाद छात्र-छात्रा जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया के पास पहुंचे। स्टूडेंट्स ने बताया कि उनका सेंटर स्वामी आत्मानंद आदर्श कन्या विद्यालय में है, जहां जमकर चीटिंग कराई जा रही है।

        छात्र-छात्राओं ने की परीक्षा में नकल कराने की शिकायत की है।

        छात्र-छात्राओं ने की परीक्षा में नकल कराने की शिकायत की है।

        केंद्राध्यक्ष से भी छात्र-छात्राओं ने की थी शिकायत

        स्टूडेंट्स ने केंद्राध्यक्ष कुणाल टंडन से भी इस बात की शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। बच्चों का कहना है कि पहले पर्चे से ही यहां टीचर अपने मनपसंद स्टूडेंट्स को नकल करा रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने बताया कि गणित के एग्जाम में शिक्षक के पास किसी का फोन आया। फोन काटने के बाद वे कुछ बच्चों को नकल कराने लगे। उन्हें पर्चे पर लिखकर उत्तर दिए गए।

        स्टूडेंट्स ने जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपी है।

        स्टूडेंट्स ने जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपी है।

        कलेक्टर के नाम DEO को सौंपी शिकायत

        स्टूडेंट्स ने जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपी है। छात्रों ने लिखा है कि स्वामी आत्मानंद आदर्श कन्या शाला खैरागढ़ के परीक्षा केंद्र में कुछ खास स्टूडेंट्स को परीक्षा में पास करने और उन्हें अतिरिक्त नंबर मिल जाए, इसके लिए खुलेआम नकल सामग्री मुहैया कराई जा रही है।

        नकल कराने के लिए अलग-अलग कमरों में खास व्यवस्था भी की गई है। इससे कन्या शाला की छवि भी धूमिल हो गई है।

        जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया ने केंद्राध्यक्ष कुणाल टंडन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

        जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया ने केंद्राध्यक्ष कुणाल टंडन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

        केंद्राध्यक्ष कुणाल टंडन को हटाया गया

        कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्राध्यक्ष कुणाल टंडन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और मामले की जांच करवाने की बात कही है।

        गणित का पर्चा रद्द करने की मांग

        नकल से परेशान अब इन स्टूडेंट्स ने आरोपी टीचर को निलंबित करने और गणित का पर्चा भी रद्द करने की मांग की है। कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि नकल कराने का मामला सामने आया है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



                Hot this week

                रायपुर : लोईंग में शुरू हुआ 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र

                नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास...

                रायपुर : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

                मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में 1300...

                रायपुर : कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री 

                श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में...

                Related Articles

                Popular Categories