Chhattisgarh : हाइवे किनारे मिली अधजली लाश, हत्या कर जलाए जाने की आशंका, शव की नहीं हुई पहचान; जांच में जुटी पुलिस

              सक्ती: जिले में हाइवे किनारे संदिग्ध हालत में अधजली लाश मिली है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक की हत्या कर शव को जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम​​​​​ के लिए भेजा।

              मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मसनियाकलां में शनिवार को हाईवे किनारे एक अधजला शव मिला। शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।शव मिलने की सूचना पर डीएसपी अंजली गुप्ता और सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया।

              सक्ती पुलिस की आम जनता से अपील

              सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि हाइवे किनारे मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आम जनता से अपील की है कि मृतक के संबंध मे किसी को कोई जानकारी मिले तो इन नंबरों 7587095677, 9098916445, 9479274992 पर संपर्क कर सूचना दें। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मर्दापाल में वन मंत्री ने ग्राम पंचायत भवन और महतारी सदन का किया लोकार्पण

                              ’महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मिलेगी...

                              रायपुर : शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला – वन मंत्री केदार कश्यप

                              सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल...

                              Related Articles

                              Popular Categories