Thursday, February 19, 2026

              CG News : छत्तीसगढ़ भाजपा का 7 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान, 20 हजार गांवों में 24 घंटे गुजारेंगे नेता; लोकसभा के लिए माहौल बनाने की तैयारी

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा 7 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश के 20 हजार गांवों में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। सीएम साय जशपुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव रायपुर ग्रामीण में, अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल जांजगीर में प्रवास कर 24 घंटे रहेंगे।

              गांव चलो अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांवों में जाकर वहां के लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। देश में गांव चलो अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 4 फरवरी को कर दिया है।

              भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, गांव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं विधायक मोतीलाल साहू और गोमती साय ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 10 सालों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित विकास के सभी आयामों पर अतुलनीय कार्य हुआ है।

              भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि गांव चलो अभियान के लिए जिले में एक संयोजक एवं दो सह-संयोजक बनाए गए हैं वही मंडल स्तर में एक संयोजक एवं एक सह-संयोजक बनाए गए हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव चलो अभियान में शामिल होगा।

              देशभर के लगभग 7 लाख गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता एक दिन का समय व्यतीत करेगा। गाँव चलो अभियान का मुख्य विषय है कि गाँव में जो समस्याएँ हैं, वहां जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानना है, आम जनता से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं को की जानकारी देना है।

              गांव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि गांव में प्रवास के लिए जाने की तैयारी किया गया।

              उन्होंने कहा कि गांव की वस्तु स्थिति देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव के प्रमुखों के साथ, गांव की वरिष्ठों के साथ, विभिन्न समाजों के प्रमुख के साथ, और सभी वर्गों के साथ मिलकर के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए गांव चलो अभियान का आयोजन रखा गया है।

              भाजपा ने मत प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथों में पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट बढ़ाना हमारा लक्ष्य है और हम इस और अग्रसर भी हैं।

              गांव चलो अभियान की प्रदेश सह प्रभारी एवं विधायक गोमती साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा ही सुनियोजित निर्णय है। “गांव चलो अभियान“ महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें एक दिन का प्रवास होगा।

              7 फरवरी से लेकर के 11 फरवरी तक मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, सभी निवार्चित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सभी मिलकर के गांव में 24 घंटे प्रवास करेंगे। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम पंचायत में 24 घंटा अपना निवास करेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories