CG NEWS: सिविल जज परीक्षा के आए नतीजे… रायपुर की ऐशानी ने किया टॉप, मानसी को तीसरी; मुस्कान को चौथी और हिमांशी को 6वीं रैंक.. पढ़िए पूरी खबर

            बिलासपुर: पीएससी ने सालों की परंपरा बरकरार रखते हुए इंटरव्यू खत्म होने के कुछ देर बाद ही सिविल जज परीक्षा की चयन सूची जारी कर दी है। शहर से तैयारी कर रही ऐशानी अवधिया ने टॉप किया है। वहीं, मानसी बिष्ट को तीसरी, मुस्कान शर्मा को चौंथी और हिमांशी सराफ को 6वीं रैंक मिली है। टॉप-10 की लिस्ट में 9 लड़कियों ने जगह बनाई है।

            पीएससी ने सिविल जज के 48 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। 48 पदों में 21 अनारक्षित,6 अनुसूचित जाति, 15 अनुसूचित जनजाति और 7 पोस्ट ओबीसी के लिए आरक्षित थे। सिविल जज की प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 8000 छात्रों ने भाग लिया था जिसमें 152 छात्रों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ था।

            इंटरव्यू 2 जनवरी से 11 जनवरी तक हुए। इंटरव्यू खत्म होने के कुछ देर बाद पीएससी ने चयन सूची जारी कर दी है। शहर में रहकर भट्ट कोचिंग से तैयारी कर रही रायपुर की ऐशानी और मानसी बिष्ट को फर्स्ट और थर्ड रैंक मिली है। जबकि जगदलपुर से यहां आकर तैयारी कर रही मुस्कान शर्मा को चौथी रैंक मिली। बिलासपुर की हिमांशी सराफ को 6वीं रैंक मिली।

            कामयाबी के लिए अच्छी किताबें और सही गाइडेंस अहम

            सिविल जज परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाली अभ्यर्थियों ने बताया कि उनकी सफलता का मुख्य आधार कठिन परिश्रम, माता-पिता का आशीर्वाद और भट्‌ट सर का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने नियमित अध्ययन, गुणवत्तापूर्ण किताबों के चयन पर जोर दिया। समय तय कर पढ़ाई की। सोशल साइट्स से दूरी बनाकर रखी। सभी ने कहा कि अच्छी पुस्तकें एक गुरु की तरह होती हैं, इसलिए सफलता के लिए मार्गदर्शन के साथ अच्छी पुस्तकों का चयन भी आवश्यक होता है।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories