CG NEWS: ट्रैक्टर के नीचे दबकर ड्राइवर की मौत… तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दूसरा युवक हादसे के बाद हुआ फरार

            बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले के बरदर गांव में गुरुवार शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ड्राइवर ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह से दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

            जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ड्राइवर आशीष टोप्पो रामानुजगंज क्षेत्र के नगरा गांव का रहने वाला था। वो गुरुवार को किसी काम से सुबह ट्रैक्टर लेकर बरदर गया था। वहां से वापसी के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

            दूसरा युवक हादसे के बाद फरार

            घटना के वक्त ट्रैक्टर में आशीष के साथ एक दूसरा युवक भी सवार था, जो हादसे के बाद फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर परिजनों को दी गई।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories