CG NEWS: सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, पत्नी गंभीर… साले के अंतिम संस्कार से लौटते समय खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी बाइक

            सरगुजा: जिले के बतौली-बगीचा मार्ग पर ग्राम बोदा के पास बुधवार शाम ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार आरक्षक और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को होलीक्रास अस्पताल लाया गया, जहां आरक्षक की मौत हो गई। आरक्षक अपने साले के अंतिम संस्कार से लौट रहा था। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है।

            जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक नंदलाल टोप्पो (39 वर्ष) के साले का निधन हो गया था। वे बुधवार को साले के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ बाइक से बगीचा के पास अपने ससुराल गया था। फिर देर शाम दोनों अंबिकापुर लौट रहे थे।

            होलीक्रास अस्पताल में हो गई मौत

            खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया

            इसी बीच बतौली-बगीचा मार्ग में बोदा के पास पहुंचे, जहां नंदलाल टोप्पो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को देख नहीं पाया और पीछे से घुस गया। इस हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही अचेत हो गए।

            मिशन अस्पताल पहुंचने पर मौत

            घटना की सूचना पर बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बोदा में ही प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर के लिए रवाना कर दिया। उन्हें मिशन अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान आरक्षक नंदलाल की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताई गई है। आरक्षक नंदलाल टोप्पो हाल में ट्रासंफर होकर अंबिकापुर आए थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : जांजगीर चांपा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

                          सांसद कमलेश जांगड़े हुईं शामिल, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला सहित...

                          Related Articles

                          Popular Categories