CG NEWS: राम मंदिर में VIP एंट्री के नाम पर साइबर स्कैम… मोबाइल पर मैसेज भेजकर डाउनलोड करा रहे ऐप; अलर्ट जारी

              बिलासपुर: 22 जनवरी को राम मंदिर में VIP एंट्री कराने के नाम पर साइबर स्कैम चल रहा है। मोबाइल पर लोगों को राम जन्मभूमि गृहसंपर्क अभियान ऐप के नाम से फाइल बनाकर मैसेज भेजा जा रहा है। फाइल को डाउनलोड करते ही लोग ठगी के शिकार हो सकते हैं। बिलासपुर पुलिस ने इस तरह के किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से बचने को कहा है। मैसेज मिलने पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

              CSP पटेल ने बताया कि बिना जाने समझे इस तरह के ऐप को डाउनलोड करना जोखिम भरा है। इसमें ऐसे सॉफ्टवेयर भी हो सकते हैं, जो लोगों के पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं। इस तरह की लिंक या फाइल से ठग आपके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर पैसे भी उड़ा सकते हैं। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

              लोगों को जागरूक करने पुलिस ने सोशल मीडिया के मेसेज को बताया फेक।

              लोगों को जागरूक करने पुलिस ने सोशल मीडिया के मेसेज को बताया फेक।

              राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं है कोई VIP पास व्यवस्था

              प्रशिक्षु IPS संदीप पटेल ने बताया कि राममंदिर दर्शन कराने के लिए VIP पास दिलाने जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। जिसे भी निमंत्रण मिला है उन्हें आधिकारिक रूप से भेजा गया है। इसके लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा ना ही कोई मैसेज भेजा जा रहा।

              राममंदिर दर्शन कराने का झांसा इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं।

              राममंदिर दर्शन कराने का झांसा इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं।

              आस्था के नाम पर एक हफ्ते में 2 बड़ी ठगी

              • होटल बुक कराने के बहाने वसूले पैसे

              तोरवा में रहने वाले आनंद निर्मलकर अपने दोस्तों के साथ पुरी जाने का प्लान कर रहे थे। उन्होंने इंटरनेट पर पुरी स्थित एक होटल का नंबर सर्च किया। इंटरनेट पर मिले नंबर पर उन्होंने कॉल कर 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 8 रूम बुक करने के लिए कहा। इस दौरान ठगों ने उन्हें आठ रूम बुक करने की बात कहते हुए एक लाख 52 हजार रुपए ले लिए।

              उन्हें भरोसा दिलाने के लिए मोबाइल पर रसीद बुक भी भेजा गया। रसीद देखकर उन्हें धोखाधड़ी की आशंका हुई, तब उन्होंने पुरी में रहने वाले अपने एक परिचित को भेजकर रूम बुकिंग की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि ठगों ने उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

              • युवती ने गंवाए 33 लाख रुपए

              सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीते कुछ दिनों से परेशान थी। इससे छुटकारा पाने के लिए उसने तंत्र-मंत्र करने वालों का नंबर सर्च किया। वेबसाइट पर मिले नंबर पर कॉल करके युवती ने अपनी परेशानियां बताई। इस पर जालसाजों ने तंत्र-मंत्र के सहारे उसकी सभी परेशानियों का हल करने का आश्वासन दिया।

              जालसाजों के झांसे में आई युवती ने अलग-अलग किश्तों में 35 लाख रुपए ठगों को दे दी। इसके बाद भी उसकी परेशानियों का समाधान नहीं हो सका। बाद में धोखाधड़ी की आशंका हुई तो युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजन को दी। शिकायत सरकंडा थाने में की गई है जिस पर पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

                              अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिटपीएम सूर्यघर योजना के...

                              रायपुर : ‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच

                              रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री...

                              रायपुर : करेले की खेती ने बदली तकदीर

                              आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनीरायपुर (BCC NEWS 24): बदलते...

                              Related Articles

                              Popular Categories