CG NEWS: हसदेव नदी में डूबे युवक का मिला शव… दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, मध्यप्रदेश के उमरिया का था निवासी

              कोरिया: जिले के सोनहत ब्लॉक के हसदेव नदी पर स्थित गौराघाट में शनिवार को डूबे युवक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया है। पिकनिक के लिए गया युवक नदी में डूब गया था। शाम को रेस्क्यू टीम ने उसे ढूंढने अभियान चलाया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

              जानकारी के अनुसार सूरजपुर से 9 युवक शनिवार को पिकनिक मनाने के लिए गौराघाट गए थे। इस पिकनिक स्पॉट में स्वराज चक्रवर्ती (27 वर्ष) करीब 3.30 बजे नदी किनारे रेत में चल रहा था। वह घुटने भर पानी में गया था। कुछ दूर आगे बढ़ने पर गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

              दो घंटे बाद निकला डूबे युवक का शव

              दो घंटे बाद निकला डूबे युवक का शव

              अंधेरा होने पर रोका गया था रेस्क्यू

              स्वराज चक्रवर्ती के साथी तैरना नहीं जानते थे। इस कारण वे उसे बचा नहीं सके। उनकी सूचना पर शाम करीब पांच बजे रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया। शाम 6.30 बजे तक युवक का पता नहीं चला। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा। रविवार सुबह करीब 8 बजे फिर से रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।

              जहां डूबा था, उसके पास ही मिला शव

              एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे की खोज के बाद युवक का शव उसके डूबने वाले स्थल के पास ही मिला है। सोनहत एसडीएम आर. साहू के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला सुबह से मौके पर तैनात रहे। शव को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया है। युवक के परिजन भी पहुंच गए हैं। युवक मूलतः मध्यप्रदेश के उमरिया का निवासी था और सूरजपुर पीएचई से संबद्ध संस्था में कार्यरत था।

              खतरनाक है पिकनिक स्पॉट

              हसदेव नदी पर अमृतधारा जलप्रपात के बाद गौराघाट खतरनाक पिकनिक स्पॉट में शामिल है। तीन वर्ष पूर्व 4 जनवरी 2021 को भी एक युवक गौराघाट में डूब गया था। उसका शव दो दिनों बाद मिला था। 25 दिसंबर 2012 को यहां दो युवक डूब गए थे। खतरनाक गौराघाट में पर्यटकों को सतर्क करने का कोई उपाय नहीं किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में  प्रमुख रेल परियोजनाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories