CG NEWS: पिता और भाई ने किया कुल्हाड़ी से हमला… जमीन विवाद में किया जानलेवा वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; दोनों आरोपी गिरफ्तार

            दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

            कांकेर: जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर पिता ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसमें बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

            जानकारी के मुताबिक, 9 जनवरी की रात लामकन्हार का रहने वाला रन्नू राम दुग्गा बाजार से वापस घर आ रहा था। रास्ते में उसे उसका पिता जगलू राम दुग्गा और छोटा भाई रतेसिंह दुग्गा मिल गया। दोनों जमीन विवाद को लेकर बंटवारे की बात कहते हुए झगड़ने लगे।

            विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पिता-पुत्र ने रन्नू राम दुग्गा के साथ धक्कामुक्की की और उसे घसीटते हुए उसके घर ले गए। छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे रन्नू राम दुग्गा गंभीर रूप से घायल हो गया।

            पत्नी और बेटी ने किया बीच-बचाव

            पिता और छोटे भाई की मारपीट से रन्नू राम चिल्लाने लगा। अपने पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी मनोती बाई दुग्गा और बेटी सुशीला घर से बाहर आई और बीच-बचाव किया। जिससे दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल पति को उसकी पत्नी 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रन्नू राम का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है।

            2 दिन बाद साले ने थाने में की शिकायत

            जमीन बंटवारे को लेकर रन्नू राम पर हुए जानलेवा हमले को लेकर उसके साले फगनाथ कावड़े ने अंतागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


                          Hot this week

                          ​रायपुर : अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल

                          जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर​रायपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories