Sunday, February 8, 2026

            CG NEWS: पिता की हत्या… मां को पिटता देख बेटे को आया गुस्सा, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

            BILASPUR: बिलासपुर में एक युवक ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मां को मार खाता देखकर गुस्साए बेटे ने अपने पिता की जान ले ली। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के अनुसार, बड़ी कोनी निवासी अर्जुन ध्रुव (50) ड्राइवर था। वह आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी प्रभा से मारपीट करता था। हर दिन मां को मार खाता देख बेटे दिनेश ध्रुव को अच्छा नहीं लगता था। बुधवार रात भी अर्जुन ध्रुव शराब पीकर घर पहुंचा और रोज की तरह पत्नी से झगड़ा करने लगा, तभी उसका बेटा बेटा दिनेश ध्रुव घर पहुंचा।

            घर पर पिता और मां के बीच झगड़ा चल रहा था। युवक ने पिता को विवाद करने से मना किया और बीच-बचाव करने लगा। इस दौरान पिता ने बेटे के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इससे गुस्साए बेटे ने धारदार हथियार निकालकर पिता पर हमला कर दिया।

            इस हमले में गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

            व्यक्ति की मौत के बाद जानकारी मिलने पर जांच के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस टीम।

            व्यक्ति की मौत के बाद जानकारी मिलने पर जांच के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस टीम।

            बीच-बचाव करने पर बेटे की कर दी पिटाई

            इस दौरान दिनेश ध्रुव ने पहले अपनी मां को समझाइश देकर शांत कराया। वहीं पिता अर्जुन ध्रुव को भी विवाद नहीं करने की बात कहने लगा। उसकी मां शांत हो गई, लेकिन अर्जुन घर में हंगामा करते हुए गालीगलौज करने लगा। बेटे के मना करने पर अर्जुन ने उसकी भी पिटाई कर दी।

            गुस्साए बेटे ने धारदार हथियार से पिता पर किया हमला, मौत

            इसके बाद दिनेश गुस्से में आ गया। उसने धारदार हथियार निकाल लिया और अपने पिता अर्जुन ध्रुव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे अर्जुन खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। उसकी हालत देखकर दिनेश और उसकी मां प्रभा उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

            पिता पर हमला करने के बाद मां-बेटे ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में कराया था भर्ती।

            पिता पर हमला करने के बाद मां-बेटे ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में कराया था भर्ती।

            गुरुवार को इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी गई। हत्या की खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दिनेश ध्रुव को पकड़ लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

            आए दिन करता था हंगामा

            शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अर्जुन ध्रुव शराब पीकर अपने घर-मोहल्ले में आए दिन हंगामा करता था। इसके कारण आसपास के लोग भी उसकी हरकतों से परेशान थे। वह घर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ गालीगलौज करता था। पुलिस मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की है, जिसमें यह बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

            पुलिस ने पारिवारिक विवाद को माना सेन्सेटिव केस

            पति-पत्नी और बेटे के बीच हुए विवाद के बाद हत्या के इस मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। लेकिन, पुलिस ने पारिवारिक झगड़े को सेन्सेटिव करार दिया है। बता दें कि पुलिस हरेक एफआईआर को ऑनलाइन अपलोड करती है, जिसमें केस की पूरी जानकारी रहती है।

            आमतौर पर महिला और बच्चों पर हुए आपराधिक मामलों को ऑनलाइन अपलोड करते समय सेन्सेटिव केस कर दिया जाता है, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाती। लेकिन, पुलिस ने पारिवारिक विवाद और हत्या के इस मामले को सेन्सेटिव कर दिया है, जिसे लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories