CG NEWS: मछली दाना से भरे चलते ट्रक में लगी आग… नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

            सुकमा: जिले में नेशनल हाईवे-30 पर चलती ट्रक में आग लग गई। ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई है। जिले के पाकेला गांव के पास हादसा हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुकी है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

            जानकारी के मुताबिक, रायपुर से निकला ट्रक सुकमा के रास्ते विजयवाड़ा जा रहा था। ट्रक में मछली का दाना भरा हुआ था। जब ट्रक सुकमा के पाकेला गांव के पास पहुंचा तो ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ड्राइवर और हेल्पर दोनों नीचे कूद गए और अपनी जान बचाई। बीच सड़क पर ट्रक धू-धू कर जलने लगा।

            बीच सड़क पर ट्रक धू-धू कर जलता ट्रक।

            बीच सड़क पर ट्रक धू-धू कर जलता ट्रक।

            वहीं, मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल कर्मियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। साथ ही बीच सड़क से ट्रक को हटाया जा रहा है।


                          Hot this week

                          बिलासपुर : स्पेशल कैम्पेन 6 : डिजिटल सेवाओं से सुशासन को मजबूत कर रहा एसईसीएल

                          एचएमआईएस और पीपीओ/जीवन प्रमाण पत्र पोर्टल से स्वास्थ्य एवं...

                          रायपुर : दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा

                          मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से...

                          रायपुर : सौर ऊर्जा से रोशन होंगी उम्मीदें, जोरातराई के ग्रामीण जीवन में आएगा उजियारा

                          क्रेडा ने बदलीं सौर ऊर्जा संयंत्र की बैटरियां, ग्रामीणों...

                          Related Articles

                          Popular Categories