CG NEWS: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाई… आठवीं की छात्रा एवं दसवीं के छात्र में था प्रेम संबंध

              बलरामपुर: जिले के डवरा चौकी अंतर्गत ग्राम टोनी में नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव फांसी में झूलता मिला है। लड़की आठवीं की छात्रा थी एवं लड़का दसवीं में पढ़ता था। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से अधिक समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

              मिली जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम टोनी में आठवीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा एवं दसवीं में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र का शव एक ही फंदे पर फांसी में झूलता मिला। सूचना पर डवरा चौकी प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने आम के पेड़ पर बकरी चराने वाले नाइलोन की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी।

              नानी के घर रह रही थी छात्रा
              पुलिस पूछताछ में पता चला कि छात्रा राजपुर में हास्टल में रहकर पढ़ती थी। उसकी मां कहीं और काम करती है। छुट्टी में वह नानी के घर आई थी। लड़का उसी गांव का है एवं लड़की की नानी के घर से करीब 300 मीटर दूर उसका घर है। पढ़ाई के बाद शेष बचे समय में लड़का बकरी चराता था।

              जताई थी शादी की इच्छा
              पूछताछ में पता चला कि लड़के ने अपने दादा से कहा था कि वह प्रेमिका से शादी करना चाहता है। उसके दादा ने यह कहा था कि बकरी चराने वाले को वह परिवार लड़की क्यों देगा। लड़की ने भी अपनी नानी से शादी की इच्छा जताई थी, लेकिन उसकी नानी ने कह दिया था कि बकरी चराने वाले लड़के से क्यों शादी करेंगे। संभवतः इससे वे आशंकित थे।

              नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
              पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम करा परिजनों को सौंप दिया। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया दोनों ने साथ में आत्महत्या कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है – मुख्यमंत्री साय

                              मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का...

                              Related Articles

                              Popular Categories