नगर निगम के जनप्रतिनिधि और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग बनेंगे यजमान, नमामि हसदेव सेवा समिति ने श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित
कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और उसके प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश्य से नमामि हसदेव सेवा समिति की ओर से 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। आश्विन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम शाम 5 बजे मां सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में संपन्न होगा। समिति ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं और शहरवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

नमामि हसदेव सेवा समिति की ओर से हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण और नदी तटों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। इसी पहल के तहत प्रत्येक माह पूर्णिमा के अवसर पर शाम 5 बजे मां सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती आयोजित की जाती है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर को सायं 5 बजे मां सर्वमंगला घाट पर आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्री नूतन सिंह ठाकुर, सभापति, नगर पालिक निगम, कोरबा शामिल होंगे। वहीं, विशिष्ट यजमान के रूप में श्रीमती भानुमती जायसवाल, महापौर परिषद सदस्य, नगर पालिक निगम, कोरबा श्री सुनील यादव, सचिव, जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा; डॉ. संजय वैष्णव, कोषाध्यक्ष, आयुष मेडिकल एसोसिएशन, कोरबा तथा श्रीमती मथुरा चन्द्रा, पार्षद, नगर पालिक निगम, कोरबा उपस्थित रहेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और शहरवासियों से अपील की है कि वे 26 अक्टूबर को शाम 5 बजे मां सर्वमंगला मंदिर घाट पहुंचकर हसदेव आरती में सहभागी बनें। समिति ने सभी से सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में भाग लेने और पुण्य अर्जित करने का आग्रह किया है।

(Bureau Chief, Korba)





