CG NEWS: 20 लोगों से भरी पिकअप पलटी… हादसे में 5 लोग हुए घायल, एक बुजुर्ग की हालत गंभीर; बिलासपुर रेफर

              जांजगीर-चांपा: जिले के कोटमी सोनार मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में 20 लोग सवार थे, जिसमें 5 लोगों को चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी अनुसार पिकअप वाहन से लोग साजापली से मुंगेली जिले के ग्राम पेंड्री तालाब में नहाने गए हुए थे। जहां से सभी वापस अपने गांव साजापली आ रहे थे, तभी अचानक पिकअप वाहन चालक दुर्गेश खूंटे ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस दौरान वाहन सड़क किनारे जा पलटी।

              जांजगीर-चांपा जिले के कोटमी सोनार मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी गई ।

              जांजगीर-चांपा जिले के कोटमी सोनार मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी गई ।

              घायल सीएचसी अस्पताल में भर्ती

              पिकअप वाहन पलटने से सड़क पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अकलतरा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसमें उपचार जारी है।

              एक बुजर्ग व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है ।

              एक बुजर्ग व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है ।

              बुजुर्ग के सिर पर आई चोट

              बताया जा रहा है कि एक बुजर्ग व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है। उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। यह घटना शाम 4 बजे की बताई जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories