Thursday, February 19, 2026

              CG News : इस जिले में अमृत नमक की गुणवत्ता पर उठ रहें सवाल; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

              बलरामपुर: जिले के पीडीएस दुकान में मिलने वाले अमृत नमक पानी में नहीं घुलने की वजह से लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बड़ी मात्रा में ठेकेदार द्वारा पीडीएस दुकानों में अमृत नमक का सप्लाई किया जाता है। लेकिन अब इस घुलनशील नमक के न घुलने को लेकर नमक की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

              दरअसल, पीडीएस दुकान में दिए जाने वाले अमृत नमक को आयोडीन युक्त नमक कहा जाता है। यह नमक पानी में जाने के बाद तुरंत घुल जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। नमक कई घंटे तक पानी में नहीं घुल रहा है। जब इस मामले पर स्थानीय लोगों से बात की गई तो लोगों का कहना है कि लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

              बलरामपुर कलेक्टर ने गुणवत्ता सुधार की बात कही

              जब जिले की कलेक्टर को इस बात की जानकारी दी गई तो कलेक्टर ने मामले की जांच कर कर गुणवत्ता सुधार करने की बात कही है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले पर कितना संज्ञान लेती है या इसी तरह लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories