CG NEWS: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दुकानदार को पीटा… जान से भी मारने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

            जांजगीर-चांपा: जिले के बैरियर चौक के पास युवक ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट की। आरोपी ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक हनुमान देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो शुक्रवार रात 8 बजे अपने दुकान में था, तभी मोदी चौक श्याम मंदिर के पास रहने वाला युवक प्यारे मोहम्मद उर्फ छोटू नशे की हालत में उसके पास आया।

            पीड़ित दुकानदार ने थाने में मामला कराया दर्ज

            इसके बाद प्यारे मोहम्मद उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब दुकानदार ने पैसे देने से मना किया, तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने दुकान के अंदर रखे सामानों को भी तोड़फोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने चांपा थाने में मामला दर्ज कराया।

            आरोपी प्यारे मोहम्मद के खिलाफ धारा 294, 506, 327 के तहत केस दर्ज किया गया है।

            आरोपी प्यारे मोहम्मद के खिलाफ धारा 294, 506, 327 के तहत केस दर्ज किया गया है।

            आरोपी को किया गया गिरफ्तार

            थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने कहा कि आरोपी प्यारे मोहम्मद के खिलाफ धारा 294, 506, 327 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के उसके मोहल्ले मोदी चौक के पास होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

            आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

            आरोपी प्यारे मोहम्मद उर्फ छोटू (24) ने दुकानदार से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की बात कबूल की है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          Related Articles

                          Popular Categories