CG NEWS: नगर पालिका का सब इंजीनियर निलंबित… DMF के कार्यों में कई गड़बड़ियों की हो चुकी थी शिकायत, कलेक्टर ​​​​​​​ने लिया एक्शन

            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले की कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने गुणवत्ताहीन कार्य करने पर नगर पालिका पेंड्रा के सब इंजीनियर स्वप्निल मिश्रा को निलंबित कर दिया है। दरअसल खनिज न्यास निधि डीएमएफ से कलेक्टर ने मल्टीपरपज स्कूल और फिजिकल कॉलेज के रिनोवेशन के लिए लाखों रुपए का काम स्वीकिृत किया था।

            सब इंजीनियर स्वप्निल मिश्रा ने स्कूल में गुणवत्ताहीन कार्य और तकनीकी स्वीकृति के विपरीत काम करवाया था। इस अनियमितता की शिकायत पर जांच के बाद कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की है। जिनका निलंबित अवधि में मुख्यालय नगर पालिका गौरेला किया गया है। जीवन निर्वाह भत्ता भी दी जाएगी।

            कई गड़बड़ियों की हो चुकी है शिकायत

            बता दें कि इससे पहले स्वप्निल मिश्रा के खिलाफ नगर पालिका क्षेत्र में गड़बड़ी की काफी शिकायतें हुई थी। सरकार बदलने के बाद कई आधे अधूरे कार्यों को उन्होंने अब पूरा कराना शुरू किया था, जबकि पहले हुई शिकायतों पर भी कार्रवाई लंबित है।

            अवैध निर्माण पर भी रोक

            वहीं, नया बस स्टैंड परिसर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स में प्रथम तल पर दुकानों का अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है, जो कि सड़क मद की भूमि पर नगर पंचायत की नाली के ऊपर ही अतिक्रमण कर बनाया जा रहा है। जिसकी शिकायत होने पर एसडीएम अमित बेक ने इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories