CG NEWS: स्कूल में टीचर ने किया सोसाइड… लोहे के एंगल के सहारे फंदे पर लटकती मिली लाश, स्कूल लॉक करते समय स्टाफ ने देखा

            RAIPUR: रायपुर के स्कूल में टीचर ने सुसाइड कर लिया है। टीचर की लाश लोहे के एंगल के सहारे फंदे पर लटकती मिली। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। इसके अलावा आत्महत्या की वजह का भी खुलासा नही हो पाया है।

            पुलिस के मुताबिक, ये पूरी घटना मुजगहन थाना क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक शाला की है। स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ अनूप कोठारे ने आत्महत्या की है। ऐसे आशंका जताई जा रही है कि स्कूल की छुट्टी होने तथा बच्चों के घर जाने के बाद शिक्षक ने खुदकुशी की होगी।

            इस मामलें में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

            इस मामलें में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

            स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक एक कक्षा में जाकर पंखे के लोहे के एंगल में फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी की है। स्कूल स्टाफ ने अनूप को शाम सात बजे फांसी के फंदे पर लटकते देखा। अनूप स्कूल में बीतें पांच सालों से पोस्टेड था। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं जिनमें एक बेटा तथा 2 बेटियां है।

            फिलहाल इस मामलें में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक के पास से पुलिस को किसी तरह से सुसाइड नोट नही मिला है। साथ ही आत्महत्या की कारणों का भी अब तक पता नहीं चला है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories