Monday, February 16, 2026

              CG NEWS: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले पास्टर को जेल… कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा, परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर की थी छेड़छाड़

              Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग के साथ छोड़छाड़ करने वाले पास्टर को 5 साल की जेल हो गई है। इसके साथ ही 2 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने अर्थदंड भी दिया गया है। दंतेवाड़ा के अपर सत्र न्यायाधीश शैलेष शर्मा की अदालत ने फैसला सुनाया है।

              बताया जा रहा है कि, पास्टर का नाम हेमंत सोना (44) है, जो महासमुंद जिले का रहने वाला है। साल 2017 में बचेली में स्थिति चर्च में सेवा देने के लिए आया है। इस चर्च में इलाके का एक परिवार प्रार्थना करने जाता था। परिवार के साथ पास्टर हेमंत सोना के संबंध अच्छे हो गए थे। एक-दूसरे के घर आना जाना भी करते थे।

              परिजनों की गैर मौजूदगी में गया था घर

              एक दिन जब नाबालिग अपने घर में अकेली थी तो पास्टर घर पहुंचा। नाबालिग को यहां-वहां छूने लगा। साथ ही कुछ अश्लील तस्वीरें भी दिखाई। फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था। इस बात की जानकारी यदि परिजनों को दी तो ठीक नहीं होगा कहकर धमकी भी दी थी। जिसके बाद वह चला गया था।

              परिजन घर लौटे तो दी जानकारी

              जब परिजन घर लौटे तो पास्टर की इस करतूत से डरी सहमी लगभग 16-17 साल की नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला कोर्ट में पहुंचा। इस मामले के संबंध में कुछ लोगों का बयान भी हुआ।

              कोर्ट ने सुनाई सजा

              जिसके बाद सारे गवाहों और सबूतों के बाद दंतेवाड़ा के अपर सत्र न्यायाधीश शैलेष शर्मा की अदालत ने आरोपी पास्टर को 5 साल कारावास की सजा सुना दी। साथ ही क्षतिपूर्ती के लिए पीड़िता को 2 लाख रुपए देने अर्थदंड दिया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ

                              महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसरबच्चों...

                              रायपुर: आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

                              प्रख्यात कलाकार अरुण गोविल ने दी “सुनो श्री राम...

                              Related Articles

                              Popular Categories