Tuesday, February 17, 2026

              CG News : स्टंट पड़ा महंगा, पुलिस ने वसूला 30 हजार रुपए जुर्माना, लग्जरी गाड़ियों में स्टंट कर खुद नाबालिगों ने सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो

              सरगुजा: अंबिकापुर में नाबालिग स्कूली छात्रों का बीच सड़क और श्रीगढ़ स्कूल परिसर में चारपहिया वाहनों से स्टंट कर वीडियो वायरल करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने चारपहिया वाहनों पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने नाबालिगों को गाड़ी देने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

              वहीं खुली थार में तलवार लहराने वाले नाबालिगों की शिनाख्त की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तीन दिनों पहले सोशल मीडिया में चारपहिया वाहनों से स्टंट करने का वीडियो खुद नाबालिग छात्रों ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

              सड़क पर भी खतरनाक स्टंट कर रहे थे छात्र।

              सड़क पर भी खतरनाक स्टंट कर रहे थे छात्र।

              अपलोडेड वीडियो में श्रीगढ़ स्कूल के बाहर मैदान में नाबालिग थार, इनोवा और डस्टर जैसी लग्जरी गाड़ियों से स्टंट करते हुए नजर आए थे। एक दूसरे वीडियो में नाबालिग कार सवार अंबिकापुर के प्रतापपुर रोड पर तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए थे।

              खतरनाक स्टंट पर 30 हजार रुपए जुर्माना

              एएसपी सरगुजा पपुलेश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्टंट करने वाले वाहनों की पहचान की। श्रीगढ़ स्कूल परिसर में स्टंट करने वाले नाबालिगों के वाहनों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने 5 वाहनों को चिन्हांकित कर उन पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने गाड़ियों के मालिकों को हिदायत दी है कि अगर नाबालिगों को चारपहिया वाहन दिया, तो कड़ी कार्रवाई होगी।

              तलवार लहराने वालों की तलाश

              एक अन्य वीडियो में स्कूली छात्रों का प्रतापपुर रोड पर खुली थार में तलवार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस इन छात्रों की शिनाख्त कर रही है। वीडियो में प्रतापपुर रोड पर छात्र तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए खुली जीप में तलवार लहराते नजर आ रहे हैं।

              निजी स्कूल के छात्र, प्रभावशाली परिवारों से ताल्लुक

              जिन छात्रों का वीडियो वायरल हुआ है वे एक निजी स्कूल के हैं। ये सभी स्कूल में फेयरवेल पार्टी के बाद चारपहिया वाहनों से निकले थे। सभी छात्र संपन्न और प्रभावशाली परिवारों के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के अभिभावकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा है।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories