CG NEWS: मास्टर चाबी से 10 मिनट में गाड़ी पार… चोर ने पहले रेकी की, बालों पर हाथ फेरा; फिर स्कूटी लेकर भागा

            RAIPUR: रायपुर में एक चोर ने मास्टर चाबी से महज 10 मिनट के अंदर एक स्कूटी पार कर दिया। यह घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पहले उसने रेकी की, फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है।

            यह पूरा मामला मंगलवार का है। पीड़ित गजेंद्र मंडावी ने बताया कि वो प्रोफेसर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। उसका खुद का बिजनेस है। 6 दिसंबर की सुबह साढ़े 8 बजे के करीब वह अपनी एक्टिवा से सब्जी लेकर घर पहुंचा। गाड़ी को लॉक कर घर के अंदर चला गया। जब वह वापस बाहर निकला, स्कूटी गायब मिली।

            चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

            चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

            CCTV में कैद हुआ चोर

            इस घटना के संबंध में पुरानी बस्ती पुलिस ने शुरुआती जांच पड़ताल करने के बाद FIR दर्ज किया है। अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। चोर ने बड़ी चालाकी से घर के सामने टहलकर रेकी की। चोर बीच-बीच में घर के करीब आता। फिर हलचल होते ही आगे बढ़ जाता।

            पुरानी बस्ती पुलिस इस मामले में चोर की तलाश कर रही है।

            पुरानी बस्ती पुलिस इस मामले में चोर की तलाश कर रही है।

            10 मिनट में किया वारदात

            इस दौरान चोर ने अपने बालों पर भी हाथ फेरे। जिससे आसपास किसी को कोई शक न हो। फिर उसने गाड़ी में आसानी से एक चाबी लगाया और 10 मिनट के भीतर स्कूटी लेकर फरार हो गया। अब पुलिस चोर की तलाश कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

                          09 नवंबर 2026 को रहेगा सामान्य अवकाशरायपुर (BCC NEWS...

                          Related Articles

                          Popular Categories