CG NEWS: पटवारी को जान से मारने की धमकी… नशे में कोतवाल बोला- तुम मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे, मैं फरसे से मार दूंगा

            RAIPUR: रायपुर में एक पटवारी को कोतवाल ने जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल ने शराब के नशे में पटवारी को कहा कि वो उसकी नौकरी खत्म करना चाहता है। तुम मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे कहते हुए फरसे से जान से मार देने की धमकी दी। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

            मंदिर हसौद तहसील में पदस्थ पटवारी डिगेश्वर प्रसाद साहू ने आरंग थाना में शनिवार को एफआईआर दर्ज करवाई है कि वह 11 जनवरी को शाम 4 बजे के करीब अपने गांव परसदा जा रहा था। उसके साथ दोस्त भी मौजूद था। वे लोग रास्ते में कुछ काम से रुके।

            ‘मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे’

            इस दौरान परसदा गांव का कोतवाल महेश दास आया। वह शराब के नशे में था उसने डिगेश्वर से अश्लील गाली गलौज की। पटवारी ने जब उसे मना किया तो आरोपी ने उसे मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे कहते हुए विवाद करने लगा।

            जान से मारने की धमकी

            आरोपी कोतवाल यही नहीं रुका, उसने पटवारी को फरसे से जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद पटवारी ने आरोपी के नशे की हालत में होने की वजह से वहां से निकल गया। इस मामले में आरंग थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा

                          विभिन्न मामलों पर हुआ गहन विचार-विमर्श रायपुर (BCC NEWS 24):...

                          Related Articles

                          Popular Categories