CG NEWS: बीच सड़क पर भिड़ीं 2 महिलाएं… एक ने दूसरी का बाल खींचकर पटककर पीटा, ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ले गई थाने

            JAGDALPUR: छत्तीसगढ़ में जगदलपुर की मुख्य सड़क पर रविवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इनमें से एक महिला ने दूसरी के बाल खींचकर पटक-पटक कर मारा है। पास में खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इनके बवाल की वजह से करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक भी जाम रहा। अब दोनों महिलाओं को थाने ले जाया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, मामला जगदलपुर शहर के लाला जगदलपुरिया ग्रंथालय के सामने का है। रविवार की दोपहर दो महिलाओं के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ, फिर विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों महिलाओं में एक दूसरे को जमकर पीटा। हालांकि, इनमें से एक महिला ने दूसरी के बाल खींचकर उसकी बेदम पिटाई कर डाली।

            महिला को बाल खींचकर पीटा

            महिला को बाल खींचकर पीटा

            बीच सड़क पर लड़ने की वजह से कुछ देर तक ट्रैफिक बी जाम रहा। पास में मौजूद लोग दोनों के झगड़े देखते रहे, लेकिन महिलाएं थीं इसलिए किसी ने शांत नहीं करवाया। फिर पास से ही गुजर रहीं अन्य महिलाओं को रोका गया और उनसे इन दोनों को छुड़वाने कहा गया। साथ ही किसी ने पुलिस को भी खबर कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को थाना लेकर गई है।

            महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई पुलिस।

            महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई पुलिस।

            इन दोनों का नाम क्या है? कहां की रहने वाली हैं? दोनों के बीच झगड़ा आखिर क्यों हुआ? इन सारे सवालों के जवाब जानने पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, पूरी जानकारी जुटा कर जल्द ही मामले की जानकारी देंगे।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : टीमों की अगुवाई करेंगे हॉकी ओलंपियन्स

                          ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुtनील, ललित कुमार...

                          रायपुर : खाद-बीज की जरूरतों में मददगार बन रही किसान सम्मान निधि

                          किसान नेतराम साहू को मिल रहा संबलरायपुर (BCC NEWS...

                          Related Articles

                          Popular Categories