CG NEWS: चाचा ने किया भतीजी के बॉयफ्रेंड का मर्डर… देर रात मिलने आए युवक को पहले लाठी से पीटा; फिर छत से नीचे फेंका

            JAGDALPUR: जगदलपुर में एक चाचा ने भतीजी के बाॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। युवक देर रात घर पर युवती से मिलने आया था। दोनों को बिस्तर पर बैठकर बात कर रहे थे। दोनों की आवाज सुनकर चाचा कमरे में पहुंच गया। नीलेश भागने की कोशिश की तो ओमप्रकाश ने उसकी लाठी से पिटाई कर दी। अधमरा होने पर उसे छत से नीचे फेंक दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

            आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। नीलेश और भतीजी का प्रेम संबंध चाचा को पसंद नहीं था। कई बार दोनों को मिलने से मना भी किया गया था। 8 जनवरी की देर रात भी वह गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर आया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। 11 जनवरी को मामले का खुलासा हुआ।

            जमीन पर लहूलुहान पड़ा था युवक, इलाज के दौरान हुई मौत ।

            जमीन पर लहूलुहान पड़ा था युवक, इलाज के दौरान हुई मौत ।

            इस घटना के बाद नीलेश ठाकुर के परिजनों ने पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच की और पुरुषोत्तम को हिरासत में लिया गया।

            पुलिस के सामने जुर्म कबूला

            पुरुषोत्तम से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने कई दफा दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने मना किया था। लेकिन फिर भी दोनों कॉन्टेक्ट में थे और रात भर बातचीत किया करते थे। इसी गुस्से में आकर पहले भी फोन तोड़ चुका है। पुलिस के सामने पुरुषोत्तम ने अपना जुर्म कबूल लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories