CG NEWS: अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई… एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; वेलकम फैक्ट्री के पास हादसा

            बिलासपुर: जिले में छेरका बांधा वेलकम फैक्ट्री के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

            कोटा थाना क्षेत्र के डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना मिली कि छेरका बांधा वेलकम फैक्ट्री के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर टकरा गई है। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

            सूचना मिलते ही डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाया गया, जहां डॉक्टर ने बड़कू (18) निवासी पीपरपारा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : चिरायु से मिली नई उड़ान- नन्हें सूर्या के टेढ़े पैरों को मिली राह

                          अब आत्मविश्वास से दौड़ रहा 4 साल का मासूमआंगनबाड़ी...

                          कोरबा: सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित हुआ ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य  में नागरिकों की...

                          रायपुर : लोगों की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता – अरुण साव

                          जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनी नागरिकों की समस्याएं520...

                          Related Articles

                          Popular Categories