CG NEWS: दोस्तों की याद आई, तो शहर लौटा जिला बदर अपराधी… साथियों के साथ जुआ खेलने समय पुलिस ने पकड़ा, फिर भेजा गया जेल

        जगदलपुर: कलेक्टर ने एक आदतन अपराधी को सालभर के लिए जिला बदर किया था। लेकिन वो फिर शहर में आकर घूमने लगा है। उसे अपने दोस्तों की याद आई और वह लौट आया। साथ बैठकर जुआ खेल रहे थे। अचानक पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया है।

        जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम संतोष उर्फ टिरली है, जो संतोषी वार्ड का रहने वाला है। पिछले कई सालों से लगातार शहर में हो रहे अपराधों में शामिल रहा है। अपराध रोकने के लिए कलेक्टर ने साल 10 अगस्त 2023 को आदेश जारी कर इसे 1 साल के लिए जिला बदल कर दिया था। लेकिन आरोपी सालभर का समय पूरा होने से पहले ही जगदलपुर लौट आया।

        पिछले कुछ दिनों से लगातार जगदलपुर में घूम रहा था। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। आज शनिवार को बोधघाट इलाके में अपने साथियों के साथ बैठकर जुआ खेल रहा था। इसी बीच पुलिस पहुंची और इसे पकड़ लिया गया है। जगदलपुर CSP विकास कुमार ने बताया कि, आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : सिंगापुर प्रवास का पहला दिन

                मुख्यमंत्री ष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे...

                रायपुर : महानदी में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                पड़ीगांव और सूरजगढ़ में ग्रामीणों से की मुलाकात, स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories