CG NEWS: किराना दुकान में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत, कंकाल बरामद… सुबह दुकान खोलने के बाद अंदर काम कर रही थी, तभी अचानक लग गई आग

            Jagdalpur: जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर एक किराना दुकान में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान की मालकिन महिला जिंदा जल गई। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, नेलसनार की रहने वाली एक महिला सुबह अपनी दुकान गई हुई थी। दुकान खोलने के बाद अंदर ही कुछ काम कर रही थी। इसी बीच अचानक दुकान में आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग की लपटें पूरी दुकान में फैल गईं। हालांकि, महिला बाहर नहीं निकल पाई।

            महिला का कंकाल ही निकला बाहर

            जिससे वह अंदर ही जिंदा जल गई। इस घटना के बाद मौके आस-पास में मौजूद लोग पहुंचे। किसी तरह से आग को भी बुझाया गया। महिला पूरी तरह से जल गई थी। आग बुझने के बाद सिर्फ कंकाल को ही बाहर निकाला जा सका।

            जांच में जुटी पुलिस

            भैरमगढ़ SDOP तारेश साहू ने बताया कि, आग लगी है या लगाई गई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : महतारी वंदन की बचत से दीपिका ने शुरू किया सिलाई का काम

                          घर बैठे हो रही अतिरिक्त आमदनी से बच्चों की...

                          Related Articles

                          Popular Categories