Monday, February 16, 2026

              CG NEWS: शराब खरीदने के लिए लाइन तोड़ने पर युवक की हत्या… दुकान के बाहर रखी ईंट से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार

              RAIPUR: रायपुर के शराब दुकान में शराब खरीदने के विवाद में एक युवक की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक भट्टी के सामने लाइन लगाकर शराब खरीद रहा था, तभी दूसरा युवक आया और लाइन तोड़कर पहले शराब खरीदने की बात पर विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गंज थाना क्षेत्र की है।

              गंज थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान में कलिंग नगर गुढ़ियारी निवासी सुशील भोजवानी और अविनाश बघेल शराब खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब दुकान के सामने दोनों के बीच बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई।

              ईंट उठाकर सिर पर दे मारा

              इसी बीच अविनाश बघेल ने ईंट उठाकर सुशील के सिर और छाती पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। जिससे वह बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

              पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

              गंज पुलिस को वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद गंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी के आधार पर कई ठिकानों पर छापेमारी कर शुक्रवार को आरोपी अविनाश बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              Related Articles

                              Popular Categories