CG NEWS: वीडियो बना रहे युवकों को हाथियों ने दौड़ाया, बाल-बाल बचे… देर शाम नेशनल हाईवे पर पहुंचा था झुंड, तीन घरों को तोड़ा

            शाम को विचरण करता हाथियों का दल

            सरगुजा: जिले के उदयपुर क्षेत्र में कई दिनों से उत्पात मचा रहे हाथी बीती शाम जजगी-मोहनपुर मार्ग में आ गए। हाथियों का वीडियो बनाने के चक्कर में युवक हाथियों को पास पहुंच गए। हाथियों ने युवकों को दौड़ाया तो जान बचाकर भागे। हाथी वहां से निकलकर देर शाम एनएन 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग में आ गए। हाथियों ने अमगसी में तीन घरों को तोड़ दिया है। हाथियों के दौड़ाने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

            जानकारी के अनुसार पिछले 22 दिसंबर से उदयपुर क्षत्र मं जमे हाथी करमकठरा जंगल में डेरा डाले हुए हैं। बीती शाम हाथी जंगल से निकलकर जजगी-मोहनपुर मार्ग में आ गए। हाथियों को देखने लोगों की भीड़ लग गई। वन अमले ने लोगों को सतर्क किया, लेकिन हाथी का वीडियो बनाने के चक्कर में कुछ युवक हाथियों के पास पहुंच गए।

            हाथियों ने अमगसी में घरों को किया क्षतिग्रस्त

            हाथियों ने अमगसी में घरों को किया क्षतिग्रस्त

            दौड़कर बचाई जान
            लोगों को पास आता देखकर 9 सदस्यीय हाथी दल के एक नर हाथी ने युवकों को दौड़ाना शुरू कर दिया। हाथी को आक्रामक देखकर वीडियो बना रहे युवक जान बचाकर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने उन्हें करीब सौ मीटर से ज्यादा दूरी तक दौड़ाया। लोगों का शोर सुनकर हाथी लौटकर दल में शामिल हो गया।

            क्षतिग्रस्त घर का जायजा लेता ग्रामीण

            क्षतिग्रस्त घर का जायजा लेता ग्रामीण

            तीन घरों को तोड़ा
            हाथियों का दल विचरण करते हएु एनएच 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग में आ गया, जिसके कारण कुछ देर के लिए एनएच को बंद करना पड़ा। हाथी वहां से अमगसी पहुंच गए एवं तीन ग्रामीणों सुफल, बलिंदर, अक्षण के घरों को तोड़ दिया। गांव के लोगों को वनविभाग ने सतर्क कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था।

            हाथियों की मौजूदगी से दहशत में लोग
            हाथियों का दल विचरण कर सुबह फिर से करम कठरा जंगल में पहुंच गया हैं। रोज शाम को हाथी विचरण करने निकल जाते हैं, जिससे लोग सहमें हुए हैं। हाथियों की निगरानी में सर्किल प्रभारी दिनेश तिवारी, अजीत सिंह, चंद्रभान सिंह के अलावे अन्य वनकर्मी लगे हुए हैं। वनकर्मी लोगों से हाथियों से दूरी बनाकर रखने की अपील भी कर रहे हैं।


                          Hot this week

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          Related Articles

                          Popular Categories