CG NEWS: तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से किया अलग… झोपड़ी में सो रही थी, तभी जबड़े में दबाकर जंगल ले गया आदमखोर

            कांकेर: जिले में तेंदूए के हमले से एक महिला की मौत हो गई है। तेंदूए ने खेत में सो रही महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और नोच-नोचकर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पूरा मामला कोरर वनपरिक्षेत्र का है।

            मिली जानकारी के अनुसार दाबकट्टा निवासी महिला कमला बाई उम्र 47 वर्ष जंगल के पास अपने खेत में रखे धान की रखवाली कर रही थी। इसके बाद शनिवार की रात अकेले झोपड़ी में ही सोई हुई थी। इसी दौरान तेंदुए ने महिला पर हमला किया है।

            कांकेर में तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से किया अलग ।

            कांकेर में तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से किया अलग ।

            क्षत विक्षत शव देख ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

            वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया कि रविवार सुबह खेत जाने वाले अन्य ग्रामीणों ने जंगल में पड़े महिला का क्षत विक्षत शव देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। गांव से 2 किलोमीटर दूर जंगल में महिला की लाश मिली है। तेंदुए ने महिला के सिर को धड़ से अलग कर दिया है।

            जंगल में मिली महिला की लाश।

            जंगल में मिली महिला की लाश।

            आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया

            वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया कि दाबकट्टा निवासी महिला कमला बाई की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इलाके में लोगों से जंगल से दूर रहने की अपील की गई है। साथ ही क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।


                          Hot this week

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories