CG: 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते कैमरे में कैद अफसर… बिल पास कराने के लिए मांगे पैसे, जिला खाद्य अधिकारी को किया निलंबित

        चेंबर में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। - Dainik Bhaskar

        चेंबर में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

        कोरिया: जिले में रिश्वत लेते एक अफसर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिला मुख्यालय बैकुंठपुर का है। जहां प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला 20 हजार रुपए लेते दिख रहे हैं। शुक्रवार को यह वीडियो सामने आने के बाद वीएन शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है।

        जानकारी के मुताबिक, प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला एक पेट्रोल पंप संचालक को परेशान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, सरकारी बिलों के भुगतान को लेकर उन्होंने 20 हजार रुपए की रिश्वत अमित फ्यूल्स के संचालक प्रज्वल जायसवाल से मांगी थी। जिससे परेशान होकर संचालक ने किसी तरह पैसे देते इसका वीडियो बना लिया है।

        बैकुंठपुर में प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला 20 हजार रुपए लेते दिखे।

        बैकुंठपुर में प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला 20 हजार रुपए लेते दिखे।

        वीडियो में दिख रहा है कि, अफसर अपने चेंबर में बैठे हैं। इसी दौरान 2 लोग चेंबर में आते हैं और नोट गिनने लगते हैं। जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालक पैसे गिनकर चेंबर में बैठे अधिकारी को नोट दे देते हैं।

        कलेक्टर ने लिया संज्ञान
        रिश्वत लेते वीडियो सोशल में जमकर वायरल हो रहा है। इस पर कई लोगों ने कमेंट भी किया। जिसके बाद कोरिया के कलेक्टर ने इस मामले का संज्ञान लिया। कलेक्टर विनय लंगेह ने आदेश जारी कर उसे निलंबित भी कर दिया गया है।

        कलेक्टर विनय लंगेह ने वीएन शुक्ला को निलंबित कर दिया है।

        कलेक्टर विनय लंगेह ने वीएन शुक्ला को निलंबित कर दिया है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम के ग्राम पंचायत भदौरा में सेवा सेतु शिविर संपन्न

                राशनकार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories