CG: होली के दिन बच्चों को खोजने निकली मां से रेप… अकेली महिला को देख शराबी ने कमरे में खींचा, फिर किया दुष्कर्म

        दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

        दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपने बच्चों को खोजने बाहर निकली महिला के साथ एक शराबी ने दुष्कर्म किया। महिला अपने बच्चों को खोज रही थी, तभी उसे नशे में बैठे युवक ने कमरे में खींच लिया। वहां उसने महिला की इज्जत लूटी और वहां से भाग गया। इसके बाद महिला मोहन नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को राजनांदगांव जिले से गिरफ्तार किया है।

        मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि होली के दिन शाम 5.30 बजे एक महिला अपने बच्चों को खोजने मोहल्ले में निकली थी। महिला अपने बच्चे को खोजते हुए दामाद पारा उरला पहुंची। वहां अमरदास बंजारे उर्फ गुड्डू (35 साल) अपने घर पर बैठा था। उसने देखा कि उसकी गली में एक महिला अकेली घूम रही है। जैसे ही महिला उसके घर के पास पहुंची उसने उसको पीछे से पकड़ा और अपने कमरे ले गया। इससे पहले महिला चिल्लाती उसने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसको वहीं छोड़कर भाग गया। यहां से महिला सीधे मोहन नगर थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की, लेकिन वो भाग गया था।

        अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर छिप गया था आरोपी
        पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी की सोमनी राजनांदगांव में रिश्तेदारी है। पुलिस ने तुरंत एक टीम सोमनी भेजी। अमरदास बंजारे वहीं छिपा हुआ था, पुलिस ने शुक्रवार को उसे वहां से गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

                ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के...

                Related Articles

                Popular Categories