CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तेजी से जारी है सड़कों के डामरीकरण का कार्य…

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में नई सड़कों का निर्माण और अन्य सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनहित के लिए सड़कों के डामरीकरण के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं ताकि जनता को सुगम यातायात की सहूलियत मिल सके।

          इसी कड़ी में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़क डामरीकरण के कार्य का भूमि पूजन विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय के द्वारा किया गया.

          इसमें चांदनी चौक कोटा शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 में  46.36 लाख रूपए की लागत से तथा पं.ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्र.22 पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रेलवे बुकिंग काउंटर के सामने 46.36 लाख रूपए की लागत से डामरीकरण का कार्य शामिल है।

          रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने कहा है कि क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ ही सुगम यातायात के लिए अच्छी सड़कें मिल सकें।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories