CG: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग क्षेत्र में करोड़ों के निर्माण कार्य स्वीकृत…

          रायपुर: नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा आरंग क्षेत्र के अंतर्गत लगातार विभिन्न जन आवश्यकता के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विगत दिवस जनदर्शन कार्यक्रम में आरंग क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़कों की मरम्मत और मजबूतीकरण की मांग की थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने लोक निर्माण विभाग को पत्र प्रेषित किया और निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई। ग्राम गुल्लू, समोदा चिखली रोड की मजबूतीकरण हेतु तीन करोड़ 81 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। अब शीघ्र ही रोड के मजबूतीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन सहित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories