CG: यात्री बस ने ग्रामीण को कुचला… मौके पर व्यक्ति की मौत, चलती गाड़ी में चढ़ते वक्त हादसा; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

          सूरजपुर: जिले के रामपुर के पास यात्री बस से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा प्रेमनगर-सूरजपुर मुख्य मार्ग पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

          जानकारी के मुताबिक, रामदयाल बसोर (45) रामपुर का रहने वाला है। उसने एक दिन पहले इसी बस से यात्रा की थी। इसी दौरान उसने अपना बैग बस में छोड़ दिया था। शनिवार सुबह 10 बजे ग्रामीण अपने बैग का पता करने निकला। उसने देखा कि बस चलने लगी है, इस पर ग्रामीण ने दौड़कर उसमें चढ़ने की कोशिश की।

          इस दौरान बस के आगे बढ़ जाने से व्यक्ति नीचे गिर पड़ा और गाड़ी का पिछला चक्का उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मृत ग्रामीण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

                    बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ48...

                    रायपुर : विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर

                    दिल्ली की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छाईं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की राखियां,...

                    Related Articles

                    Popular Categories