CG: शिवनाथ नदी में गिरी पिकअप, चार लोगों की मौत… ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे सभी, मरने वालों में महिला-पुरुष और दो बच्चे

            दुर्ग: जिले में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से पिकअप वाहन के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात सभी ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। एसडीआरएफ ने वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया है।

            चालक की पहचान बोरसी क्षेत्र के सतरौद गांव के रहने वाले ललित साहू (40) के रूप में हुई है। गाड़ी में एक महिला और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। ललित के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी और दो बच्चे उसके घर पर हैं। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

            ट्रैक्टर से बांधकर गाड़ी को खींचने का प्रयास करती SDRF की टीम।

            ट्रैक्टर से बांधकर गाड़ी को खींचने का प्रयास करती SDRF की टीम।

            क्रेन से खींचकर निकाला गया वाहन

            SDRF की टीम ने सुबह करीब 8 बजे ही पिकअप को खोज निकाला था। ट्रैक्टर के जरिए खींचने से बार-बार रस्सी टूट जा रही थी। इससे पिकअप फिर पानी में चली गई। घंटों मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए वाहन को बाहर निकाला गया।

            नदी में उतरती SDRF की टीम की और ब्रिज पर मौजूद लोगों की भीड़।

            नदी में उतरती SDRF की टीम की और ब्रिज पर मौजूद लोगों की भीड़।

            दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी मौके पर मौजूद

            दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस दुर्घटना के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। उनके मुताबिक विधायक निधि से यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए डेढ़ करोड़ के बजट की स्वीकृति दी गई। बावजूद इसके अब तक कैमरे नहीं लगाए गए।

            शिवनाथ नदी में पिकअप वाहन को खोजती SDRF की टीम।

            शिवनाथ नदी में पिकअप वाहन को खोजती SDRF की टीम।


                          Hot this week

                          रायपुर : बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह

                          नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया...

                          रायपुर : तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर

                          बीजापुर में 13 हितग्राहियों को स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण...

                          Related Articles

                          Popular Categories