कोरबा: दीपका रेलवे फाटक पर मालगाड़ी ने मारी कार को टक्कर, एयर बैग खुलने से बचे लोग…

            कोरबा: दीपका के रेलवे फाटक पर सोमवार की रात बड़ा हादसा होते-होते बचा। जहां करीब 9 बजे रेलवे क्रासिंग पार कर रहे कार को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे कार फेंकाकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार का एयर बैग खुल गया जिससे कार सवार रायपुर निवासी रविकांश कौशिक अपनी पत्नी अन्नापूर्णा व दो अन्य लोगों समेत बाल-बाल बच गए।

            घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। कार सवार दंपती परिवार के साथ रायपुर से बालको निवासी अपनी मौसी के घर जा रहे थे। कार चला रहे रविकांत कौशिक ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर एक ओर फाटक नहीं होने के कारण वे आगे जा रहे थे। कार की सभी खिड़कियां बंद होने से मालगाड़ी का हार्न सुनाई नहीं देने की वजह से दुर्घटना हो गया। बताया जाता है कि कई वर्षो से दीपका रेलवे क्रासिंग पर एक ओर ही फाटक लगाया गया है दूसरे ओर फाटक नहीं है जिस कारण अक्सर हादसे होते हैं। क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोग।

            तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल सोमवार की शाम शहर के रेलवे स्टेशन नहर मार्ग पर गीतावेली कालोनी के पास तेजरफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी।

            जिससे बाइक समेत उसे चला रहा युवक फेंकाकर सड़क पर गिरा। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। मोबाइल से लोगों ने इमरजेंसी नंबर 108 एंबुलेंस व डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार जारी है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories