Thursday, February 19, 2026

              CG: रायपुर ASP दफ्तर के पास गैंगरेप में सियासत… BJP बोली- बेटियां सुरक्षित नहीं; डिप्टी CM ने कहा- ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान नहीं लगा सकते

              RAIPUR: रायपुर में मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स में 17 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ। जय स्तंभ चौक स्थित इस पार्किंग में ही सिटी SP का दफ्तर है। ऐसे में सियासी बवाल शुरू हो गया है। भाजपा कांग्रेस को खराब लॉ एंड ऑर्डर के लिए जिम्मेदार ठहरा कर घेर रही है। वहीं शुक्रवार को डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

              सिंहदेव ने कहा कि, ये दुर्भाग्य की बात है कि ऐसी जगह पर ये घटना हुई जहां लॉ एंड आर्डर की एजेंसी है। लोगों में इतनी हिम्मत और हौसला होना ही नहीं चाहिए। बीजेपी के आरोपों पर कहा कि, उनके पास कहने का विषय है इससे इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। कड़ा दंड देकर तुरंत कार्यवाही कर के ऐसी घटनाओं पर रोक जरूर लगाई जा सकती हैं।

              ​​​​​​क्या कह रहे भाजपा के नेता
              पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीटर पर लिखा-
               नवा छत्तीसगढ़ में बेटियां सुरक्षित नहीं है। राजधानी के वीर नारायण सिंह के नाम वाले गौरव स्थल पर कभी चाकूबाजी कभी पुलिस को धमकाने की घटना हो रही। हद तो अब है जब शहर के माईक टू माने जाने वाले एडिशनल एस.पी. के ऑफिस के नीचे नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार हुआ। कहां सोया हैं प्रशासन ?

              पूर्व मंत्री राजेश मूणत का ट्वीट।

              पूर्व मंत्री राजेश मूणत का ट्वीट।

              बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट किया- राजधानी रायपुर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में एडिशनल एसपी ऑफिस के नाक के नीचे जहाँ लबरा सरकार की “प्रभावी कानून व्यवस्था” की होर्डिंग लगाई गयी है वहीं नाबालिग लड़की के साथ तीन दुष्कर्मी रेप करते रहे और प्रशासन सोता रहा। क्या यही है प्रदेश की कानून व्यवस्था जहां एडिशनल एसपी ऑफिस के पास यह घटना हुई, तो प्रदेश के बच्चियों की सुरक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती।

              बृजमोहन अग्रवाल ने पोस्टर शेयर किया जिसमें कानून व्यवस्था बेहतर करने दावा है। ये पोस्टर वारदात वाली जगह पर ही लगा है।

              बृजमोहन अग्रवाल ने पोस्टर शेयर किया जिसमें कानून व्यवस्था बेहतर करने दावा है। ये पोस्टर वारदात वाली जगह पर ही लगा है।

              भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा– नाबालिगों के साथ हो रहे अत्याचार पर मौन है कांग्रेस और इसके मंत्री, घटनाओं पर पर्दा डालने में माहिर हैं प्रियंका गांधी, वो महिला समृद्धि कार्यक्रम में शामिल होने आई ,क्या उन्हें पता है छत्तीसगढ़ में महिलाओं के हालत कांग्रेस राज्य में क्या है?

              अमित जोगी ने दैनिक भास्कर रिपोर्ट कर जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा।

              अमित जोगी ने दैनिक भास्कर रिपोर्ट कर जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा।

              अमित जोगी ने लिखा– 9 महीने बाद प्रियंका जी छत्तीसगढ़ आयी। कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है हर दिन 3 महिलाओं से दुष्कर्म की घटना (दैनिक भास्कर रिपोर्ट)। यानी इन 9 महीनों में 800 से ज्यादा छत्तीसगढ़ की बेटियां शिकार हुईं। आज भी भिलाई में जब प्रियंका जी कांग्रेस के ‘महिला सम्मेलन’ में बोल रही थी, उसी वक्त रायपुर में एक नाबालिग लड़की गैंगरेप का शिकार हो रही थी। वो भी ASP ऑफिस की पार्किंग में।

              जोगी ने आगे लिखा- ‘लड़की हू्ं, लड़ सकती हूं’ वालों की सरकार ने हमारे छत्तीसगढ़ की बहनों को यह सोचने मजबूर कर दिया है कि ‘लड़की हूं , क्यों छत्तीसगढ़ में रहती हूं’? ‘महिला सम्मेलन’ करने से पहले अपने मंत्रियों को ‘महिला सम्मान’ करना तो सिखाइए। इन्होंने तो “रायपुर को रेपपुर बना दिया है।”अपराधियों और बलात्कारियों की संरक्षक सरकार, सरकार नही ‘दलाल’ कहलाती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories